काशीपुर। नगर पालिका परिषद काशीपुर के पूर्व वाइस चेयरमैन एडवोकेट कैलाश चंद्र प्रजापति की पुत्री एवं पार्षद शिवांश गोले की बहन श्रेया प्रजापति ने कंपनी सचिव की परीक्षा पहली बार में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर शहर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। श्रेया प्रजापति की इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। श्रेया प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पूर्वजों, गुरुजनों और परिजनों को दिया है। श्रेया ने कहा कि उनके माता-पिता और गुरुजनों से मिले मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और आशीर्वाद ने उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित किया। पहले ही प्रयास में कंपनी सचिव बनने की उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें बधाई देने वालों ने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है। श्रेया प्रजापति की इस उपलब्धि से प्रजापति परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
