काशीपुर। कांग्रेस कमेटी की महानगर/जिलाध्यक्ष अलका पाल ने निगम प्रशासन से लावारिस पशुओं के खौफ से निजात दिलाने की मांग की है। अलका पाल ने कहा कि नगर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी तादाद में आवारा कुत्तों से आम नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो रहा है, वहीं, आवारा गोवंशीय पशुओं द्वारा बड़ी तादाद में सड़कों पर खुलेआम घूम कर गंदगी फैलाई जा रही है। गोवंशीय पशुओं की मर्यादा भी खराब हो रही है। कई बार कूड़े के ढेर में पशुपालकों की लापरवाही के कारण गोवंशीय पशु भोजन की तलाश करते हैं। महानगर/जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूर्व में नगर निगम के द्वारा खोड़ की व्यवस्था की जाती थी, जिसमें आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर रखने की व्यवस्था होती थी। उनके मालिकों पर जुर्माना डालकर निगम राजस्व प्राप्त करता था। वर्तमान में खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं के कारण कई बार दुर्घटना हो जाती हैं और उनकी आपसी लड़ाई के कारण दुर्घटनाओं का डर भी बना रहता है। आवारा कुत्ते कई बार राहगीरों को काट लेते हैं, जिससे रेबीज की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होती है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से शीघ्र ही गोवंशीय पशुओं के रखरखाव और आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाये जाने का आग्रह किया है, ताकि नगरवासियों को आवारा पशुओं के खौफ से निजात मिल सके।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
