August 24, 2026
IMG_20260824_133437

काशीपुर। सामाजिक समरसता, मानव एकता, भाईचारे एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए काशीपुर निवासी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जय सिंह गौतम को ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा नई दिल्ली के सर्वोच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सद्भावना महोत्सव में प्रदान किया गया। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में जयसिंह गौतम समेत देशभर की 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जय सिंह गौतम को यह सम्मान उनके रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं, सदाचारी जीवन एवं समाजहित में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। मंच ने जय सिंह गौतम के सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में समानता, मानव एकता और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जयसिंह गौतम को नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में दिसम्बर माह में प्रस्तावित सार्क राष्ट्रों के सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भी आमंत्रित किए जाने की जानकारी भी दी गई।
सम्मान पत्र पर न्यायमूर्ति परमात्मा झा, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. ए.पी. सिंह, डॉ. एम.सी. गणेशिया एवं डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा सहित मंच से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों के हस्ताक्षर अंकित हैं। जय सिंह गौतम ने उक्त सम्मान के प्रति आभार जताते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, अधिवक्ता, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान श्री गौतम ने पत्रकार सम्मेलन को भी संबोधित किया तथा अपने सामाजिक एवं जनसेवी कार्यों और भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में विचार व्यक्त किए। इधर, सम्मान प्राप्त कर काशीपुर लौटे जयसिंह को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, सुरेश शर्मा जंगी, विमल गुड़िया, संदीप सहगल एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, मनोज अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, संदीप चतुर्वेदी, अजय टंडन बोकी, महेंद्र लोहिया, सुशील गुड़िया, सुशील भटनागर, इंदर सिंह एडवोकेट, इंदर सेठी, तरुण लोहनी, चंद्रभूषण डोभाल व अर्पित मेहरोत्रा आदि क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *