September 2, 2026
IMG-20260901-WA0118

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया कॉलेज आफ मैनेजमेंट हायर स्टडीज के विगत दिवस आए बी कॉम (आनर्स) द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है । उक्त पाठ्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने उच्च अंकों के साथ कक्षा उत्तीर्ण की है। जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि सृष्टि रावत ( एकाउंट एंड फाइनेंस) एवं याशी यादव (एकाउंट एंड फाइनेंस) ने संयुक्त रूप से 75.23% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पर भी बराबरी की प्रतिस्पर्धा दिखाई दी। इस स्थान के लिए शौर्य माधव गर्ग (एकाउंट एंड फाइनेंस) एवं मिताली मेहरा (बैंकिंग एंड फाइनेंस) ने 73.41% अंक प्राप्त किए, तो कृतिका चावला (बैंकिंग एंड फाइनेंस) ने 71.59 % अंकों के साथ कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य शेष सभी विद्यार्थियों ने भी उच्च अंकों के साथ कक्षा उत्तीर्ण की हैं। यहां बताते चलें कि यूजी विभाग के सभी पाठ्यक्रमों के लगभग सभी विद्यार्थी लगातार उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *