September 2, 2026
Screenshot_2026-09-02-18-53-09-22

काशीपुर। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज कराई गई झूठी एफ.आई.आर. और मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण प्रकरण के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर तीव्र रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सारिम सैफी, प्रदेश सचिव अजहर करसार, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू, आईटी सेल संयोजक शादान इकबाल, जिला महासचिव फ़ैज़ान अंसारी, मोहम्मद सुबहान, उवेश अंसारी, सलमान जिला उपाध्यक्ष मो. जैद, सौरभ कश्यप, यश कुमार, पंकज विश्वास, मो. अयाज, जिला सचिव गौरव कुमार पुष्पक, संजीव चड्ढा, मो. आसिफ, मो. तोहिद, मो. जैद, मो. सुहेल, फैज़ान अंसारी, अंकित प्रजापति समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *