September 4, 2026
IMG_20260904_121303

काशीपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा ब्लिस कॉर्बेट में सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट आईएसओ प्राची अग्रवाल व एसी मेम्बर डॉ. सुरुचि सक्सेना तथा क्लब के सीनियर सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। क्लब अध्यक्ष रूपाली अग्रवाल ने अपने संबोधन में अगस्त माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी तथा आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सावन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सभी सदस्य सुंदर एवं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं, जिससे पूरे आयोजन में सावन और उत्सव की रंगत और भी गहरी हो गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक रहा, जिसमें तीज, जन्माष्टमी और रक्षाबंधन जैसे विभिन्न भारतीय त्योहारों की मनमोहक झलक शानदार अंदाज में प्रस्तुत की गई। सदस्यों ने अपने परिधानों, प्रस्तुति और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ISO प्राची अग्रवाल जी एवं AC सदस्य डॉ. सुरुचि सक्सेना ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उत्साह, रचनात्मकता और शानदार प्रस्तुति की प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लब की नई सदस्य श्रीमती प्राची गोयल का विधिवत इंडक्शन भी किया गया। क्लब की सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें इनरव्हील परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल एवं सुखद क्लब कार्यकाल की कामना की। महोत्सव में अगस्त टीम द्वारा थीम तंबोला का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में मनोरंजन और उत्साह का रंग भर दिया। इसके साथ ही एक रोचक एवं मनोरंजक खेल का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर का यह सावन महोत्सव उत्सव, उमंग, संस्कृति और मैत्री का सुंदर संगम बनकर सभी के दिलों में एक सुखद स्मृति छोड़ गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रुपाली अग्रवाल, वाईस प्रेसिडेंट शिल्पी अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी पारुल गोयल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, आईएसओ स्वाति अग्रवाल, एडिटर स्मृति अग्रवाल, पीडीसी सुमन जिंदल, रचना गर्ग, डॉ. दीपिका गुड़िया , पूजा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, इति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रेखा जिंदल, सुधा अग्रवाल व क्लब के आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *