देहरादून। उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामलों ने चिंताजनक तस्वीर पेश की है। इस साल अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हर 40वें मिनट में एक साइबर ठगी की घटना सामने आ रही है। पुलिस विभाग से मिले आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल के शुरुआती आठ महीनों में साइबर क्राइम के 1930 नंबर पर कुल 8,435 शिकायतें दर्ज हुई हैं।
देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों से साइबर क्राइम के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां शातिर लगातार लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा, चमोली और चम्पावत जैसे पहाड़ी जिलों से 1930 पोर्टल पर इस अवधि में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 2709 साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। हरिद्वार में 1707, ऊधमसिंह नगर में 1584, नैनीताल में 939, पौड़ी में 480, पिथौरागढ़ 219, टिहरी में 247, बागेश्वर में 115, उत्तरकाशी में 202 मामले दर्ज किए गए।
प्रदेश के थानों में पिछले साल 5952 शिकायतें दर्ज की गईं। पुलिस ने 5521 मामलों का निस्तारण किया। इस साल थानों में अब तक 1100 से अधिक मामले लंबित हैं, जिन पर कार्रवाई चल रही है। इस दौरान पीड़ितों को लाखों रुपए की रकम वापस भी दिलाई गई।
. साइबर आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा-साइबर अपराध चुनौती बन रहा है। लोगों को किसी भी अंजान लिंक, साइट सा पीडीएफ को खोलने से बचना होगा। 1930 की शिकायतों को भी गंभीरता से निस्तारित किया जा रहा है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-