काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी काशीपुर में धीरे-धीरे बगावत के सुर उठते दिखाई दे रहे हैं। कल अनुसूचित समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी में बनाए गए नामित पार्षदों में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जगह न देना तूल पकड़ता जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने फेसबुक के माध्यम से ऐसे लोगों का विरोध किया, जिन्होंने मेयर के इलेक्शन में प्रतिद्वंद्वी पार्टी के उम्मीदवार को खुलेआम चुनाव लड़ाया, वही लोग पार्टी में नामित पार्षद और उच्च पदों पर आसीन हो गए। इसमें कुछ पार्षद तो ऐसे हैं जो पहले से ही विभिन्न पदों पर आसीन हैं, इसके बावजूद इनको नामित पार्षद बनाया गया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा एक सूत्रीय नारा रहा है “एक व्यक्ति एक पद”। कुछ पार्षद ऐसे बने हैं जो आज तक भारतीय जनता पार्टी में किसी कार्यक्रम में भी दिखाई नहीं दिए और कुछ को दोबारा-तिबारा बना दिया गया है। ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं की कमी है। पुराने कार्यकर्ताओं का पार्टी में कद धीरे-धीरे घटता जा रहा है उनको नजरअंदाज कर नए लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है, जबकि इन्हीं कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सींच कर केंद्र में दो सीटों से लेकर आज सरकार बनाने का कार्य किया है और भारत की नंबर वन पार्टी बनाया है। कहना ग़लत नहीं होगा कि भारतीय जनता पार्टी का रवैया पुराने कार्यकर्ताओं के प्रति इसी तरह उदासीन रहा तो आने वाले चुनाव में पार्टी की राह मुश्किल भरी होगी। इस संबंध पुराने कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज पार्टी, पार्टी न रहकर प्राइवेट कंपनी बनती जा रही है जो कि पार्टी हित में उचित नहीं है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
