काशीपुर। आगामी छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक एसके सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में काशीपुर पुलिस द्वारा निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली काशीपुर एवं कोतवाली आईटीआई पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाते हुए छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का औचक भ्रमण व भौतिक निरीक्षण कर सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को आदर्श आचार संहिता, लिंगदोह समिति की सिफारिशों तथा न्यायालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगई, बिना अनुमति लाउडस्पीकर/डीजे का प्रयोग, शक्ति प्रदर्शन, अवैध पोस्टर/बैनर लगाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।काशीपुर पुलिस ने सभी छात्र नेताओं, समर्थकों एवं आम जनता से अपील की कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
