September 28, 2026
Screenshot_2026-09-28-19-56-58-10

काशीपुर। नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि नगर के मौहल्ला किला निवासी जुनैद उर्फ बबलू टोढ़ी पुत्र अनीस अहमद लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में तीन एनडीपीएस और एक गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। लगातार चेतावनी के बावजूद नशे का अवैध कारोबार बंद न करने पर पुलिस ने उसे निरुद्ध करने की कार्रवाई की। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *