रुद्रपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिटी क्लब से डीडी चौक तक मुख्य निवार्चन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और डीडी चौक पर पुतला फूंका।
इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग को भंग करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों निर्वाचन आयुक्तों को तत्काल पद से हटाये जाने और इनके पूर्व में लिए गए फैसलों को निरस्त करने की मांग की गई।
इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम वित्त और राजस्व कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से डीएम को भेजा गया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में एकत्रित हुए। यहां आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक जसपुर आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा आदि ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आहवान किया।
इसके बाद सिटी क्लब से डीडी चौक तक विरोध जुलूस और सांकेतिक शव यात्रा निकाली गई। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। डीडी चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। इसके बाद कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से डीएम को भेजा।ज्ञापन में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफे दें।मतदाता सूची से नाम हटाने अथवा किसी मतदाता के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया में निष्पक्ष जांच एवं उचित सुनवाई का अधिकार मिले। मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण आंकड़े, आपत्तियां, उनके निस्तारण तथा नाम हटाने/जोड़ने की प्रक्रिया को यथासंभव सार्वजनिक एवं पारदर्शी बनाएं। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न हटे और अपात्र व्यक्ति का नाम नियम विरुद्ध शामिल न हो।एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्राप्त सभी फार्म-7 आवेदनों का विधानसभा एवं बूथवार विवरण सार्वजनिक करें। असामान्य संख्या में फार्म-7 दाखिल करने वालों की आपत्तियों की विशेष जांच कराई जाए, आदि मांगें उठाई गई हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक नारायण पाल, संदीप चीमा, रुद्रपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन, राजेंद्र सिंह पट्टू, काशीपुर अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल, अनुपम शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदु मान, रोशनी बेगम, संदीप सहगल, प्रीत कुमार बम, अब्दुल सलीम एडवोकेट, राजू छीना, मुशर्रफ हुसैन, महेंद्र बेदी, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, विकल्प गुड़िया, डॉ. करणपाल, शराफत, रियासत हुसैन, योगेश चौहान, ममता हालदार, भूपेश सोनी, शिशुपाल यादव, विजय यादव, खजान चंद गुड्डू, अजय नारायण, मन्नू चौधरी, राजेश सिंह, मनजोत, हरभजन सिंह, डॉ. अजय सिंह, गोपाल भसीन, सुनील चुघ, राकेश कोली, गौरव बेहड़, संजय जुनेजा, प्रीति साना, सुमित्रर भुल्लर, उत्तम आचार्य, रईस अहमद, हरभजन सिंह विर्क, त्रिनाथ विश्वास, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, गगन विर्क, गगन रंधावा, संजय ठुकराल आदि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
