काशीपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा बाजपुर की ग्राम पंचायत कुंडेश्वरी के किसान इंटर कॉलेज में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बिजली, पानी और राशन कार्ड समेत अन्य समस्याएं सामने आईं। कार्यक्रम का उद्घाटन दर्जाधारी डॉ. जसपाल सिंह चौहान ने किया। शिविर नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर में 42 विभागों ने विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी।
ग्राम्य विकास विभाग बाजपुर, ग्राम्य विकास विभाग काशीपुर, बाल विकास विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, स्वास्थ्य, मत्स्य और उद्यान विभाग समेत अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। शिविर में 44 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 109 व्यक्तियों के प्रमाणपत्रों के फार्म भरवाए गए। शिविर में 65 जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान विधानसभा बाजपुर के भाजपा नेता राजेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, दर्जाधारी मंजीत सिंह (राजू), ब्लॉक प्रमुख काशीपुर चंद्रप्रभा, खंड विकास अधिकारी बाजपुर शेखर जोशी, खंड विकास अधिकारी काशीपुर कमल किशोर पांडेय, ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी पायल चौधरी, ग्राम प्रधान महतावन बिट्टू, ग्राम प्रधान ढकिया कलां हरमन सिंह, शौर्यदत्त लखेड़ा, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
