काशीपुर। लाइब्रेरी से पढ़कर घर जा रहे युवक पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ढकिया गुलाबो निवासी अभिषेक कुमार ने टांडा उज्जैन पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि 29 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे वह लाइब्रेरी से पढ़कर अपने घर जा रहा था कि छीना फार्म के पास शर्मा किराना स्टोर के सामने दो अज्ञात युवकों ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से सिर पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया।दोनों युवकों ने मुंह कपड़े से ढक रखा था, इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं सका। हमले में वह बेहोश होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो दोनों युवक फरार हो गए। राहगीरों ने घायल अभिषेक को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
