काशीपुर। नगर के मौहल्ला ओझान स्थित चारों धाम शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा का बुधवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। कथा संयोजक एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नगलिया ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 सितंबर से आठ अक्तूबर तक काशीपुर के कथा व्यास पं. अंकित शर्मा के मुखारविंद से कथा का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने राम कथा प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुरेश गोयल, उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता लोहिया, मनोज कुमार शर्मा, पीयूष अग्रवाल, शालीन जैन, सचिन अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, पूजा लोहिया, मंजू गुप्ता, शिखा अग्रवाल, रेनू गुप्ता, ललिता सारस्वत, रोमी गुप्ता, कामिनी चौहान, सुनीता टंडन आदि सैकड़ों जन उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
