काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) द्वारा इस वर्ष KDF नवरात्रि महोत्सव-2026 का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक ओपन थियेटर, द्रोणासागर, काशीपुर में किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य नवरात्रि की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक भावना के साथ-साथ काशीपुर की स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानना, प्रोत्साहित करना और उन्हें मंच प्रदान करना है। KDF द्वारा आयोजित इस दस दिवसीय महोत्सव में शहर के विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत समूहों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दुर्गा जागरण, कवि गोष्ठी, संगीत, बच्चों की प्रस्तुतियां, शास्त्रीय संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होंगी।
“हर घर की प्रतिभा-KDF के मंच तक”
KDF अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि KDF ने इस वर्ष विशेष रूप से Talent Hunt अभियान शुरू किया है। इसके माध्यम से काशीपुर के ऐसे बच्चों, युवाओं और अन्य नागरिकों को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है जिनमें गायन, नृत्य, वादन, अभिनय, कविता/शायरी, एंकरिंग, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य, कला अथवा कोई अन्य विशेष प्रतिभा है। उन्होंने बताया कि KDF की ओर से शहर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं, कॉलोनियों तथा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आसपास की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें इस अभियान से जोड़ें।
श्री घई ने बताया कि Talent Registration निःशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी अपने लगभग एक मिनट के प्रदर्शन का वीडियो एवं आवश्यक जानकारी KDF तक भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस हेतु गुरनाम सिंह
Ex. Principal, Guru Nanak School
📞 +91 98372 41044
📧 kashipurforum@gmail.com से संपर्क किया जा सकता है।
KDF का मानना है कि काशीपुर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित मंच देने की है। इस अभियान के माध्यम से KDF का प्रयास है कि किसी भी प्रतिभा को केवल इसलिए अवसर से वंचित न रहना पड़े कि उसे सही मंच नहीं मिला।
महोत्सव के आयोजन में Surya Roshni Ltd. का सहयोग प्राप्त हो रहा है। KDF ने शहर के उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों से भी इस सांस्कृतिक पहल से जुड़ने का आह्वान किया है।
KDF ने सभी काशीपुरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं आसपास की प्रतिभाओं को आगे लाएं और KDF नवरात्रि महोत्सव–2026 को काशीपुर की प्रतिभा, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव बनाने में सहयोग करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
