October 4, 2026
IMG_20261004_134240

काशीपुर। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह ग्राउंड में किया गया, जिसमें टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन कुमाऊं रेंज की कई टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन 3 अक्टूबर को शुरू हुआ था जिसमें पहले दिन रुड़की की टीम ने हरिद्वार की टीम को हराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा रहे, जिन्होंने भाजपा नेता आशीष गुप्ता, विजेंद्र चौधरी, अभिषेक गोयल, कटिहार व उस्मानिया आदि के साथ मिलकर विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता ने, जबकि संचालन नवीन बिष्ट ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने युवाओं से उत्तराखंड टेनिस बॉल एसोसिएशन के प्रयासों से आगे बढ़ाने का आवाहन किया। फाइनल मैच में काशीपुर की टीम ने रामनगर को हराकर फाइनल जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *