October 5, 2026
Screenshot_2026-10-05-21-28-57-84

काशीपुर। कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की आपत्ति के बावजूद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज अपनी स्वघोषित जनसंवाद यात्रा पर निकले। वाहनों के भारी काफिले के साथ जसपुर से रामनगर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नवीन अनाज मंडी विश्राम गृह परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।
जनता का संकेत समझकर बदलाव की गति तेज करनी होगी, ताकि 2027 में देहरादून और 2029 में दिल्ली में बदलाव आए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनकी यात्रा से धामी सरकार घबरा रही है। यही वजह है कि काशीपुर का फ्लाईओवर पांच दिन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, यात्रा मार्ग पर बुलडोजर लगाकर पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्थाओं से कांग्रेस कार्यकर्ता और वह डरने वाले नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली बार हम बिना बताए आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने और लोगों की भावनाओं को समझने का आहवान किया।
         इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, ललित फर्शवाण, जसपुर विधायक आदेश चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी, अरुण चौहान, जयसिंह गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव शिवम शर्मा, एडवोकेट संदीप सहगल, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अर्पित मेहरोत्रा, सुभाष पाल, रवि ढींगरा, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *