October 9, 2026
Screenshot_2026-10-09-19-35-08-52

जसपुर। राज्यमंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने आज हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर जसपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मानसून को देखते हुए ढेला नदी में पिचिंग कार्य करवाने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी। साथ ही, जसपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 सड़कों के निर्माण जो पत्थर वाली सड़कों की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हुनर परिषद का कार्यालय जसपुर विधानसभा क्षेत्र में खुलने जा रहा है। इन सभी विषयों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया गया।
डॉ. यूनुस चौधरी ने क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण से जुड़े विषयों पर भी ध्यान आकर्षित किया। डॉ. यूनुस चौधरी ने मीडिया को बताया कि जनसेवा उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *