October 14, 2026
IMG_20261014_170312

काशीपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा एवं प्रदेश संरक्षक पंडित वी.डी. शर्मा का काशीपुर आगमन पर काशीपुर इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। काशीपुर इकाई के अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक को संगठन का पटका पहनाकर अभिनंदन किया और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से परशुराम चौक, सिडकुल ढाल, रुद्रपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए वे सोमवार को काशीपुर आए थे। उन्होंने काशीपुर इकाई से अधिक से अधिक संख्या में रुद्रपुर पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर काशीपुर इकाई के सचिव पंडित शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित अरविंद शर्मा, प्रचार मंत्री पवन चतुर्वेदी, देवनारायण सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *