October 14, 2026
IMG_20261014_175100

रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा, प्रदेश संरक्षक पंडित वी.डी. शर्मा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पंडित रामकिशन भारद्वाज, नगर अध्यक्ष श्रवण कुमार पांडे समेत ब्राह्मण महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने हरिद्वार जाकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें आगामी 18 अक्टूबर को रुद्रपुर में ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया। कैबिनेट मंत्री श्री कौशिक ने ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मंडल को उनके द्वारा 18 अक्टूबर को रुद्रपुर में आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *