October 14, 2026
Screenshot_2026-10-14-19-19-59-20

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी महाराज की शोभायात्रा का पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील मोड पर एकत्रित होकर महाराजा अग्रसेन जी महाराज की जय जयकार के उदघोष के साथ जोरदार पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महापुरुषों का जीवन सदैव प्रेरणा का विषय होता है। भारत के गौरवशाली इतिहास में जिस तरह महाराजा अग्रसेन जी महाराज ने समानता, समाजवाद और अहिंसा का संदेश दिया, वह वर्तमान पीढ़ी के लिए एक संदेश है। उन्होंने अपने जीवन काल में एक ईट और एक रुपया दान का मानक निर्धारित कर समाज को व्यापारिक और सामाजिक रूप से उन्नतिशील बनाने की प्रेरणा दी। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट उमेश जोशी, इंदु मान, एडवोकेट इंदर सिंह, एडवोकेट संदीप सहगल, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, विनोद मेहरोत्रा, निशित गुड़िया, अरुण चौहान, सुरेंद्र बाठला, इंद्र सेठी, जितेंद्र सरस्वती, पंकज पंत, डॉ. करण सिंह पाल, विनोद होंडा, पार्षद सरफराज, राशिद फारूकी, शाह आलम, विकल्प गुड़िया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारिम सैफी, शादान इकबाल, सुभाष चंद्र, रवि पपने ,डॉ. आरिफ, ओम शर्मा, मंसूर मेफेयर, सुशील कुमार, गुल्लू महागीर, कलुआ महागीर, शंकर लाल, संगीता यादव, विनोद होंडा, अज्जू खान, तौकीर अंसारी, आनंद सिंह, अब्दुल समद, पं. रामदेव, मो. अकरम, राकेश भगत, संजीव शर्मा, मो. दानिश आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *