October 15, 2026
Screenshot_2026-10-15-14-15-58-13

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का हवाला देते हुए दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा के प्रति गहरा दुःख एवं रोष व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा खोखला साबित हो रहा है। डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों ने मामले में वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए थे और जांच की मांग की थी। ऐसे संवेदनशील प्रकरण के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर भाजपा को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस फैसले को उत्तराखंड की नारी शक्ति के सम्मान से जुड़ा मुद्दा मानती है और प्रतीक्षा में है कि अंकिता को न्याय मिले। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक दलों खासतौर पर सत्तारूढ़ दल को जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *