October 15, 2026
Screenshot_2026-10-15-14-37-04-35

रामनगर। यहां के एक रिसॉर्ट में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी का NIMA (नीमा) Association की पूरी टीम द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और उपस्थित चिकित्सकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. फ़सीउद्दीन हक, डॉ. हबीबुर्रहमान, डॉ. अनीसुर्रहमान, डॉ. क़ासिम, डॉ. शाहिद, डॉ. जाफ़र सैफ़ी, डॉ. शाकिर सैफ़ी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद और सामाजिक एवं व्यावसायिक हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने NIMA Association के अध्यक्ष एवं संगठन की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह से वह अभिभूत हैं। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज के विकास, युवाओं को हुनरमंद बनाने और जरूरतमंद लोगों तक कौशल विकास के अवसर पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं। डॉ. चौधरी ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद की कार्ययोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषद के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। युवाओं की प्रतिभा को निखारना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना तथा हुनर के माध्यम से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास के साथ-साथ युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों, सामाजिक संगठनों और अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। परिषद की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए जागरूकता और सहभागिता पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में परिषद की योजनाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को हुनर एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने के प्रयासों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *