काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM), काशीपुर के तत्वावधान में संस्थान के विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक स्टाॅफ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा में भारतीय प्रबंध संस्थान, काशीपुर के प्रोफेसर डॉ. धीरज चन्द्रा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान” के अन्तर्गत विद्यालय परिसर की साफ सफाई कर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर भारतीय प्रबंध संस्थान, काशीपुर के विद्यार्थियों के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर विद्यालय की साफ सफाई एवं पौधारोपण में प्रतिभाग किया।
इस दौरान ग्राम खरमासा के स्थानीय निवासियों के साथ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
