काशीपुर। डांडिया नाइट के चलते शुक्रवार सायं गिरिताल रोड, ज्ञानार्थी कॉलेज वाला एरिया पूरा जाम हो गया। यातायात सुचारू कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।गिरीताल रोड स्थित ज्ञानार्थी कालेज में हर साल की तरह इस बार भी डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है। इस नाइट में टीवी अभिनेत्री पूजा गौर को सेलिब्रिटी के रूप में बुलाया गया है। इसके चलते भारी संख्या में फैमिली-छात्र-छात्राएं तथा बाहर से भी लोग आए हैं। इनके द्वारा अपने वाहन सड़क पर लगा दिए जाने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। यातायात सुचारू कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया। उल्लेखनीय है कि ये स्थिति पिछली बार भी बनी थी, लेकिन ज्ञानार्थी कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई सबक नहीं लिया गया और आम जनता एक बार फिर बुरी तरह परेशान दिखी। आपको बता दें कि शारदीय नवरात्र के चलते इन दिनों गिरीताल रोड पर श्रृद्धालुओं का आवागमन रहता है। पुलिस को कानूनी कार्रवाई अमल में लायें जाने की आवश्यकता है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
