October 17, 2026
IMG_20261017_204800

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर के चार पार्षद जिला योजना समिति के सदस्य चुने गए हैं। बीते शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में हुए चुनाव में नगर निगम काशीपुर, नगर पालिका महुवाखेड़ागंज और नगर पंचायत महुवाडाबरा के सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव में काशीपुर नगर निगम के पार्षद मयंक मेहता, अनिल कुमार, विजय कुमार बॉबी और शाह आलम ने जीत दर्ज की। चारों पार्षदों के जिला योजना समिति का सदस्य चुने जाने पर पार्षदों, मेयर दीपक बाली और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *