October 19, 2026
Screenshot_2026-10-19-23-03-08-14

काशीपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कूटी सवार युवक ने मामूली कहासुनी के बाद एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी खुद को स्थानीय जिम संचालक बता रहा था। मारपीट के बाद वह पीड़ित बुजुर्ग की कार भी साथ ले गया। घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, लोगों का कहना है कि कोतवाली के समीप हुई यह दुस्साहसिक वारदात पुलिस के लिए एक चैलेंज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *