काशीपुर। जनजीवन उत्थान समिति द्वारा मां मनसा देवी जी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि स्व. मास्टर रमेश खुट्टू ने इस शोभायात्रा का शुभारंभ वर्षों पूर्व किया था और उन्होंने अपना जीवन धार्मिक संस्कारों के अनुरूप चलकर समाज को धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत पर चलने की प्रेरणा दी। आज हमें उनकी प्रेरणा पर चलकर उन्हें नमन करना चाहिए। इस मौके पर भास्कर त्यागी एडवोकेट, विवेक कुमार मिश्रा एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, कर्तव्य मिश्रा एडवोकेट, राम शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
