October 19, 2026
Screenshot_2026-10-19-16-19-14-90

काशीपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर निकाली गई मां मनसा देवी की भव्य शोभायात्रा में डोले पर विराजमान मां मनसा देवी की मूर्ति के दर्शन के लिए श्रृद्धालु जन 24 घंटे तक सड़कों पर डटे रहे। रविवार दोपहर तीन बजे निकली शोभायात्रा का आरती के उपरांत रात तीन बजे हुआ विधिवत समापन किया गया। इस दौरान काशीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रृद्धाभाव से स्वागत किया गया। किसी ने फूल बरसाए, तो किसी ने फल, खाद्यान्न और पेय पदार्थ का वितरण किया। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।           भव्य शोभायात्रा में जागेश्वर से आए छोलिया नृतक दल और गतका पार्टी के सदस्यों ने करतब दिखाए। पानीपत की वीर हनुमान झांकी, मुजफ्फरनगर की शिव बारात और इटावा से आई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मां सरस्वती, साईं बाबा की पालकी, मां काली, महाकाल, राधा-कृष्ण, गणेश आरती, पंचमुखी हनुमान और राम-सीता-हनुमान सहित लगभग 100 झांकियां, घोड़े का डांस, बैंड और डीजे शामिल रहे। इन्हें देखने के लिए दोपहर तीन बजे से रात तीन बजे तक श्रृद्धालु सड़कों पर डटे रहे। इस दौरान काशीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।               आयोजन समिति (मां मनसा देवी मंदिर/शिव मंदिर समिति रजि.) ने काशीपुर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *