October 19, 2026
Screenshot_2026-10-19-14-45-09-55

काशीपुर। उत्तर भारत की ऐतिहासिक मां मनसा देवी शोभायात्रा का महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर विश्व शांति की प्रार्थना की। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे एकत्रित होकर मां मनसा देवी शोभायात्रा पर जोरदार पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि काशीपुर की पवित्र धरती पर मां मनसा देवी का स्थान होना हम सबके लिए अनंत काल तक गौरव का विषय है, इसलिए उत्तराखंड की पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं को संरक्षण करने का दायित्व हम सब पर है। इससे पूर्व शोभा यात्रा में शामिल मां मनसा देवी के डोला आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर मां की जय-जयकार का जोरदार उदघोष किया। वहीं, मनसा देवी शोभायात्रा आयोजन समिति के द्वारा महानगर कांग्रेस जिला कमेटी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, संजय चतुर्वेदी, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, एडवोकेट इंदर सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदुमान, पूर्व प्रदेश सचिव शिवम शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, सुरेंद्र बाठला, ब्रह्मापाल, फिरोज गांधी, विकल्प गुड़िया, विनोद मेहरोत्रा, सोनू नामधारी, राशिद फारुकी, परम सिद्धू, जगदीश पनेरु, शिव कुमार, वसीम राजा, डॉ. आरिफ, हरि शर्मा, कलुआ माहीगीर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *