रामनगर/रुद्रपुर। रामनगर में देर रात सड़क दुर्घटना में अलग अलग जगह दो युवकों की मौत हो गई। मोहल्ला टेड़ा रोड निवासी भावेश जोशी बाइक से कोसी बैराज की ओर जा रहा था। इस बीच राजकीय महाविद्यालय के समीप उसकी दूसरे बाइक सवार युवक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें भावेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरे घायल युवक का उपचार चल रहा है। भावेश परिवार का इकलौता था। वहीं, दूसरी घटना में हाथीडगर में एक युवक मुकुल अधिकारी की भी मौत हो गई। शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। रुद्रपुर। यहां किराए पर रहने वाला युवक लालता प्रसाद मंगलवार देर रात अपने दोस्त के साथ बहेड़ी जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक किच्छा रोड चंदोला अस्पताल के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक लालता प्रसाद पुत्र प्रेम शंकर उम्र 32 निवासी ग्राम पस्तौर थाना भोजीपुरा बरेली यूपी यहां रेशमबाड़ी में किराए पर रह कर काम करता था। उसके दो बच्चे हैं।सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। एसआई मोहन चंद्र जोशी ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। बाईक के पीछे बैठा दोस्त बाल बाल बच गया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
