काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें 2 मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह व प्रीति शर्मा सहित शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, उमेश जोशी, भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, मुस्तफा मालिक, अब्दुल सलीम, देवांग मिश्रा व अफसर अली खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
