November 12, 2026
Screenshot_2026-11-12-18-37-09-67

काशीपुर। ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी गुरपाल सिंह ने एसएसपी और आईटीआई कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देकर अपने बड़े भाई और अन्य लोगों पर कृषि भूमि पर जबरन कब्जे का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थना-पत्र में गुरपाल सिंह ने बताया कि पिता के निधन के बाद पंचायती फैसले के तहत तीनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हुआ था। इसका लिखित समझौता भी किया गया था। समझौते के अनुसार उनके हिस्से में करीब साढ़े 15 बीघा जमीन आई थी, जिस पर उनका कब्जा है। आरोप है कि बड़े भाई कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। वे नाजायज हथियारों के साथ खेत पर पहुंचकर अभद्रता करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे उन्हें अपनी सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। आईटीआई कोतवाली पुलिस के अनुसार मामला राजस्व से संबंधित है, इसलिए गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *