November 15, 2026
IMG-20261114-WA0112

काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटे नीम के नीचे महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, सुभाष पाल ने कहा कि देश के विकास में पं. नेहरू का योगदान अतुलनीय है। स्वतंत्रता के बाद देश को आर्थिक और राजनीतिक रूप से उन्होंने जो मजबूती प्रदान की, वह एक मिसाल है। वहीं, महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आहवान पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपो को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 30 नवंबर तक प्रदेश भर में जन जागरण और भाजपा के खिलाफ विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर तक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन को इससे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सुशील भटनागर, अर्पित मेहरोत्रा, कुलदीप ऐरी, मीनू गुप्ता, कुमकुम सक्सेना, परम सिद्धू, सारिम सैफी, जितेंद्र सरस्वती, रवि पपने, अभिषेक अरोरा, संजय अरोरा, मीणा आर्य, टीका सिंह सैनी, विनोद मेहरोत्रा, अब्दुल समद, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अर्पित मेहरोत्रा, सुरेंद्र बाठला, रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, एडवोकेट अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव रस्तोगी, रामकिशोर सैनी, इरशाद सैफी, नजमी अंसारी, रामकिशन माली, शाह आलम, एसपी सिंह, राकेश भगत, हरदासी लाल, सलीम हुसैन, मोहम्मद सैफ, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, प्रदीप जोशी, हरीश त्रिपाठी, सुभाष पाल, अफसर अली, साबिर हुसैन, सलमान अली, शरद पंत, तौकीर अंसारी, इफ्तिखार छोना, शंकर लाल, वसीम राजा, अशोक शर्मा, सुंदरलाल पाल, अमर सिंह पाल, मोहम्मद रिजवान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *