November 15, 2026
Screenshot_2026-11-14-15-47-16-75

काशीपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस के अवसर पर समर स्टडी हॉल, काशीपुर में हर्षोल्लास के साथ बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों के प्रति चाचा नेहरू के विशेष प्रेम और स्नेह को समर्पित इस दिन विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मेले में चाउमीन, बर्गर, आइसक्रीम, नूडल्स एवं सैंडविच के आकर्षक फूड स्टॉल लगाए गए। वहीं गेम ज़ोन मे पाप कैच, एक का डबल, फीड दा जोकर आदि विभिन्न मनोरंजक खेल बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही बच्चों ने डीजे मस्ती का भरपूर आनंद लिया।
विद्यार्थियों के साथ-साथ कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के अभिभावकों ने भी मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। बच्चों एवं अभिभावकों की सहभागिता से पूरा आयोजन बेहद रोचक, मनोरंजक एवं आनंदपूर्ण रहा।
मेले के दौरान लकी ड्रॉ के माध्यम से पाँच आकर्षक हैम्पर पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम हैम्पर पुरस्कार फाइजा (कक्षा 11वीं), द्वितीय हैम्पर पुरस्कार वंशिका अग्रवाल (कक्षा 12वीं, कॉमर्स), तृतीय हैम्पर पुरस्कार मानसी कठैत (कक्षा 10वीं, कलाम हाउस), चतुर्थ हैम्पर पुरस्कार ड्यूकक्षी शर्मा (कक्षा 1, तिलक तथा पंचम हैम्पर पुरस्कार अंशिका ग्रोवर (कक्षा चार टैगोर को प्राप्त हुआ। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया और विद्यालय के डायरेक्टर शशांक कुमार सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को आकर्षक हैम्पर गिफ्ट प्रदान कर दी बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, नेहा पंत, निशा शर्मा, किशोर पालिवाल, काजिम रिजवी आशीष वर्मा, सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनीता तिवारी ने किया। बाल मेले ने विद्यार्थियों को आनंद, उमंग, खेलकूद एवं आपसी मेलजोल के साथ बाल दिवस मनाने का यादगार अवसर प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *