केलाखेड़ा। थाना क्षेत्र में आज रविवार तड़के आम के पेड़ पर किशोरी का शव लटका होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ अखिलेश कुमार समेत गदरपुर और केलाखेड़ा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, किशोरी गदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात वह घर में सोई थी। आज रविवार सुबह वह बिस्तर से गायब मिली। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सुबह करीब 5:30 बजे केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में आम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर केलाखेड़ा थाना प्रभारी मनीष खत्री और गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अखिलेश कुमार और गुलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षक सत्य प्रकाश रायपा के नेतृत्व में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल से लकड़ी का एक फट्टा भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
