November 16, 2026
Screenshot_2026-11-15-18-12-01-27

बाजपुर। ग्राम भट्टपुरी नमूना में पेड़ की छंटाई को लेकर हुए विवाद के बाद आज सुबह एक घर पर फायरिंग की दिनदहाड़े हुई घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो कारतूस, एक धारदार हथियार और एक बाइक बरामद की है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम भट्टपुरी नमूना निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि ढिल्लों ने अपने घर के पीछे स्थित कृषि भूमि खेती के लिए ठेके पर दी हुई है। वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि ठेकेदार का पुत्र जबरन खेत में खड़े पेड़ की कटाई कर रहा था। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी पक्ष कुछ लोगों के साथ वीरेंद्र सिंह के घर पहुंचा और फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे तो हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही बरहैनी चौकी प्रभारी मनोज देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से दो कारतूस, एक पाटल और एक बाइक बरामद कर कब्जे में ले ली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम प्रभारी सत्यप्रकाश रायपा ने टीम के साथ पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *