November 28, 2026
Screenshot_2026-11-27-15-30-46-12

काशीपुर। नगर में जसपुर खुर्द स्थित मौहम्मद नबी की “कुमाऊं स्वीट्स” एक बार फिर सुर्खियों में है। कुमाऊं स्वीट्स में बिक रही पैक मिठाई के डिब्बों में न निर्माण तिथि अंकित पाई गई और न ही बैच और बेस्ट बिफोर अंकित मिला। इसे लेकर लोगों ने संबंधित विभाग पर वास्तविक जिम्मेदारी निभाने के नाम पर सिर्फ सैंपल लेकर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। वृहस्पतिवार को अधिवक्ता हरदीप शर्मा की शिकायत पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने प्रशासन की टीम के साथ कुंडेश्वरी रोड पर जसपुर खुर्द स्थित कुमाऊं स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई के डिब्बों पर निर्माण की तिथि, बेस्ट बिफोर, बैच नंबर आदि नहीं पाया गया। टीम ने दुकान से एक पेड़ा और पैक्ड सोन पापड़ी का सैंपल लिया। शिकायत कर्ता ने बताया कि उसने कुमाऊं स्वीट्स से सोन पापड़ी के डिब्बे लिये थे, लेकिन डिब्बों में निर्माण की तिथि, बेस्ट बिफोर, बैच नंबर नहीं था। जबकि बिल में एफएसएसएआई नंबर अंकित था। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने भी बताया कि मिठाई के डिब्बो में बेस्ट बिफोर, बैच नंबर आदि नहीं पाया गया। कुमाऊं स्वीट्स के मालिक मौहम्मद नबी को नोटिस दिया गया है। एक पेड़ा और पैक्ड सोन पापड़ी का सैंपल लिया गया है, जिन्हें जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सैंपल जांच में फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, फूड इंस्पेक्टर के द्वारा बार-बार शॉपकीपर मौहम्मद नबी से कहा जा रहा था कि पहले तो आपने ठीक किया था। पहले तो आपने ठीक किया था। यह सुनकर शिकायतकर्ता भड़क गए और बोले पहले जो हुआ था उसे छोड़िए। अब क्या चल रहा है वर्तमान में प्रत्यक्ष में क्या है उसे देखकर करवाई कीजिए। यहां आपको बता दें कि पूर्व में खराब मिठाई को लेकर भी कुमाऊं स्वीट्स सुर्खियों में रह चुका है। इस बार भी जो खुली मिठाई पाई गई उन पर बेस्ट बिफोर नहीं था, जबकि इस बाबत सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश हैं। इसके बावजूद भी इस तरह की लापरवाही और तानाशाही खुलेआम ग्राहकों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। लोगों का कहना है कि यदि संबंधित विभाग द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन भलीपूर्वक किया जाये तो शहर में मिठाई की दुकानों पर भी नियम-कायदों का पालन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *