November 28, 2026
IMG-20261128-WA0090

काशीपुर। द टचवुड स्कूल, काशीपुर की ओर से कल रविवार, 29 नवंबर 2026 को एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम ‘टचवुड मल्टीवर्स’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नये ढेला पुल के निकट ग्राम बैलजुड़ी रोड पर स्थित रोजव्यू रिजॉर्ट में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह आयोजन रचनात्मकता, नवाचार, सीख और मनोरंजन का एक जीवंत उत्सव होगा। इसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए तीन प्रमुख कार्यक्रम एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं –

*1. आर्ट एग्जीबिशन –* इसमें बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स और कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
*2. साइंस एग्जीबिशन –* इसमें विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल, प्रयोग और नवाचारी विचार प्रस्तुत करेंगे।
*3. कार्निवल डे –* फन कार्निवल में खेल, स्टॉल, खान-पान और मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था रहेगी।

*मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगी ये हस्तियां*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट तथा उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में आमंत्रित किया है।

*विद्यालय प्रबंधन ने किया आमंत्रण*

विद्यालय के चेयरमैन फारूक चौधरी, अध्यक्ष आरिफ चौधरी, उपाध्यक्ष अखलाक चौधरी, निदेशक वासिफ चौधरी और प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी ने नगरवासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

प्रबंधन का कहना है कि ‘Choose to Shine’ के संकल्प के साथ आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देना है।

*इनके सहयोग से होगा आयोजन*

यह भव्य आयोजन रोजव्यू रिजॉर्ट, जावा / येजदी – राजेंद्र मोटर्स, केएमसी सेरेमिक्स और टॉपहिल ओवरसीज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *