March 6, 2026

हल्द्वानी। यहां की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी ने एक बार फिर ‘इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा आयोजित राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण भारत सम्मान का अवार्ड जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, साथ ही उत्तराखंड का नाम भी ऊंचा किया। इससे पूर्व हर्षिका राष्ट्रीय स्तर पर ‘मैजिक बुक रिकॉर्ड अवार्ड’ एवं योग रत्न सम्मान अवॉर्ड हासिल कर चुकी है। अगर हर्षिका रिखाड़ी के मेडल की बात की जाये तो नन्ही हर्षिका ने अभी तक योग के क्षेत्र में लगभग 25 से ज्यादा मेडल और ट्रॉफी जीत चुकी हैं, जिसमें 10 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। मात्र 8 साल की उम्र में हर्षिका 5 बार नेशनल लेबल पर परफॉर्म कर चुकी है और उसमें भी कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *