नैनीताल। समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में उन्नाव के 4 पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा। सभी जागेश्वर घूमने जा रहे थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पीतांबर नगर, उन्नाव निवासी अंकित चौधरी अपने दोस्तों अभिराज, अतुल दुबे और श्याम के साथ वाहन संख्या यूपी78एसजे4936 से घूमने के लिए जागेश्वर जा रहे थे। हल्द्वानी से आगे बढ़ते हुए जब उनकी कार गेठिया क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। एसआई सतीश उपाध्याय के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
