April 23, 2026
Screenshot_2026-03-21-13-16-26-57

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आ रहे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विचारों को सुनने के लिए काशीपुर से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनमानस आज हल्द्वानी रवाना हुए। इसी क्रम में नगर निगम के वार्ड संख्या-17 आवास विकास के पार्षद पुष्कर सिंह विष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का रैला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद और मेयर दीपक बाली जिंदाबाद के जोशीले नारे लगाते हुए काशीपुर से हल्द्वानी रवाना हुआ। पार्षद पुष्कर सिंह विष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल‌ मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने उत्तराखंड में सफलतम चार वर्ष पूर्ण करते हुए प्रदेश का अनवरत विकास किया है। इस दौरान पीएम श्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इत्यादि ने की बार सीएम धामी की पीठ थपथपाई और आगे बढ़ने का आशीर्वाद देते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी में जनसभा करने पहुंच रहे हैं। उनके विचारों को सुनने भारी संख्या में काशीपुरवासी हल्द्वानी रवाना हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *