April 23, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। सट्टे के खिलाफ अभियान चलाती कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार सट्टा डायरियां, पेन और नकदी बरामद की है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार को बासफोड़ान चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि श्मशान घाट के पास नया ढेला पुल के किनारे एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से एक युवक को धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान रिजवान निवासी मौहल्ला अल्ली खां काशीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पेन, चार सट्टा डायरियां जिनमें फरीदाबाद, दिसावर, गाजियाबाद और गली के सट्टा नंबर दर्ज थे, और कुल 2020 रुपये बरामद हुए। उपनिरीक्षक मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *