April 23, 2026
Screenshot_2026-02-22-11-40-45-13

काशीपुर। कोर्ट रोड पर नगर निगम काशीपुर द्वारा अपनी भूमि पर बनाये जा रहे शौचालय के खिलाफ दायर वाद कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मौहल्ला गंज, काशीपुर निवासी राजेन्द्र कुमार अरोरा व केवल कृष्ण अरोरा के द्वारा सिविल जज (सी.डि.) काशीपुर कोर्ट में वाद दायर कर कहा गया कि उनके द्वारा एक भूमि कोर्ट रोड पर खरीदी गयी है, जिसके दक्षिण की तरफ वाले हिस्से में नगर निगम काशीपुर शौचालय बनाना चाह रहे हैं, जिसे रोका जाना अति आवश्यक है। नगर निगम काशीपुर की ओर से अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल ने जवाब दाखिल कर कहा कि उपरोक्त भूमि केवल 1100 वर्गफिट है और उसके बाद की भूमि नगर निगम, काशीपुर की है। पहले इस जमीन पर अतिक्रमण था, जिसे नगर निगम काशीपुर ने हटा दिया है और राजकीय भूमि पर कब्जा कर नगर निगम काशीपुर कुछ भी निर्माण कर सकता है। अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल की बहस व तर्कों से संतुष्ट होकर राजेन्द्र कुमार अरोरा का वाद कोर्ट ने खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *