काशीपुर। महानगर काशीपुर में अब शहर की छोटी से छोटी गली में जाकर भी कूड़ा गाड़ी, जिसका नाम “गली यान” रखा गया है, कूड़ा एकत्र करेगी। “गली यान” का निर्माण महापौर दीपक बाली ने अपने तीन माह के परिश्रम और मार्गदर्शन में विशेषज्ञों से करवाया है। “गली यान” को छोटी से छोटी गली में भी ले जाया जा सकेगा और उस गली से वापसी के लिए मुड़ने की भी कोई जरूरत नहीं होगी क्योंकि इसकी ड्राइविंग सीट खुद ही घूम जाएगी। यह दूरदर्शी सोच महापौर दीपक बाली की है क्योंकि अभी तक देश के किसी भी नगर निकाय में ऐसी गाड़ियां नहीं है। ई- ट्रॉली कार्ट नाम की इस गाड़ी से काशीपुर नगर निगम को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ काशीपुर बनाने में नई ताकत मिलेगी। नैनी पेपर्स लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड के तहत दिए गए 50 लाख की सहायता के चलते काशीपुर नगर निगम को आधुनिक वाहनों की यह सौगात उपलब्ध हुई है, जिसके लिए महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सभी पार्षद गणों एवं नगर निगम कर्मचारियों ने शहर की जनता की ओर से नैनी पेपर्स लिमिटेड के परिवार एवं प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।
आज नगर निगम में नैनी पेपर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई 10 ई-रिक्शा टिपर (चार अलग-अलग डिब्बों सहित-गीला, सूखा, सेनेटरी एवं प्लास्टिक कचरा) तथा19 ई-ट्रॉली कार्ट (संकरी गलियों में कचरा संग्रहण हेतु) दी गई गाड़ियों के लोकार्पण एवं हस्तांतरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि पूरा काशीपुर मेरा है, लिहाजा मैं उसे स्वच्छ और सुंदर बना कर रहूंगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन सड़कों पर कूड़ा डालने वाले लोगों को रोकने वालों की संख्या ज्यादा हो जाएगी, उसी दिन यह शहर और स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने नैनी पेपर्स परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सीएसआर फंड के द्वारा काशीपुर नगर निगम की मदद करने का अनुरोध किया और कहा कि हम चाहते हैं कि नैनी पेपर्स काशीपुर नगर निगम का सफाई एम्बेसडर हो जाए।
महापौर ने कार्यक्रम में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि क्या द्रोणासागर और चैती मेला परिसर को शानदार बनाने के लिए नगर निगम उसे अपने हाथ में ले ले? इस पर सभी लोगों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति व्यक्त कर दी। वहीं, नैनी पेपर लिमिटेड के एमडी पवन अग्रवाल ने कहा कि यह काशीपुर का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि उसे दीपक बाली जैसा कर्म योगी मेयर मिला है जिसके अंदर बहुत कुछ करने का जज्बा है और उनके सपनों की उड़ान बहुत ऊंची है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नैनी पेपर्स लिमिटेड नगर निगम को हमेशा आर्थिक मदद देता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सोच अच्छी होनी चाहिए पैसे की कोई कमी नहीं होती। क्योंकि महापौर दीपक बाली ऐसे शख्स हैं जिनके कहने से क्षेत्र से ही नहीं बाहर से भी आर्थिक मदद आ जाएगी, क्योंकि वह काम करना और कराना जानते हैं। उन्होंने कहा की दौलत नहीं बल्कि बदौलत ज्यादा प्रभावशाली होती है।
कार्यक्रम में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, श्रीमती मुक्ता सिंह, अनुराग अग्रवाल, अनुज सेठ, अनिल डाबर, हरिओम अग्रवाल, विकास जिंदल, पंकज टंडन, अनिल शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रकाश नेगी, विकास अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विवेक सिंह, मयंक अग्रवाल, विजय कुमार जिंदल, मोहन बिष्ट, मंजू यादव, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सुखविंदर सिंह, केवल कृष्ण छाबड़ा, मुकेश चावला, मनीष चावला, राजकुमार यादव, अमन बाली, राजीव घई, चक्रेश जैन, रेखा जिंदल, अभिषेक गोयल, ऋचा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अवनीश चौहान, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, मुकेश पाहवा, जसपाल सिंह जस्सी, योगेश कुमार बिश्नोई, शेष कुमार सितारा, जेपी अग्रवाल, पार्षद वैशाली गुप्ता, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी, अनिता कांबोज, विजय बॉबी, मोनीष आशी, जयदीप ढोंडियाल, अनूप प्रताप, सादिक हुसैन, कुलदीप शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश सैनी, गुंजन प्रजापति, राशिद फारूकी, मनोज जग्गा, सोनू सिंह, सीमा सागर, शशांक सिंह, प्रियंका अग्रवाल, कविता यादव सहित नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, उद्यमी, नगर निगम आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त, विनोद कुमार, सुश्री शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सहित नगर निगम कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार द्वारा किया गया और प्रस्तुतीकरण शाव्यासं एग्रोनिक्स कंपनी के डायरेक्टर शशांत विजय द्वारा किया गया। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नैनी परिवार सहित सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
