April 29, 2026
IMG-20260427-WA0063

काशीपुर। आर्य समाज के नाम से प्रसिद्ध रूप किशोर लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शानदार एवं अभूतपूर्व रहा। कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 94.5 प्रतिशत एवं इंटर का 93.8 प्रतिशत रहा। विद्यालय के इंटरमीडिएट की छात्रा आफरीन पुत्री शमीम अहमद खान ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 16वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, गर्ल्स की मेरिट लिस्ट में उसने 13वां स्थान अर्जित किया है। यह विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। इसके साथ ही विद्यालय की अन्य छात्राएं भी बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। बताते चलें कि आर्य कन्या इंटर कॉलेज का रिजल्ट हर बार बेहतर से बेहतर होता जा रहा है। आफरीन की इस उपलब्धि पर विद्यालय में बुलाकर प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू एवं प्रबंधक महेंद्र कुमार गुप्ता (लोहिया) द्वारा उसे सम्मानित किया गया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से कॉलेज परिसर गूंज उठा। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति एवं अध्यापिकाओं ने आफरीन सहित सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *