April 26, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज बताती है कि देशभर में सोमवार, 27 अप्रैल को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। एक ओर कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से खासकर उत्तर भारत के मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में सोमवार को मौसम अचानक बदल सकता है। यहां तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कई स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। कुछ इलाकों में दिन के समय लू का असर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी।
बात उत्तराखंड की करें तो यहां के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। इससे तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल से प्रदेशभर में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *