May 2, 2026
Screenshot_2026-05-02-14-19-43-19

देहरादून। रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होगी। सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखा था। रेल सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक्स पर जानकारी साझा करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि विगत जनवरी माह में मैंने माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके। इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही, रामनगर के पीरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी कल से प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और वे इसका लाभ भी लेने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *