काशीपुर। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की दो बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। बरामद बाइकों में एक काशीपुर और दूसरी बाजपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी। काशीपुर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को शुगर फैक्ट्री रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक विष्णु पुत्र पंचानंद निवासी दोहरी वकील भट्टा को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर बाजपुर क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल हेमंत कुमार और पवन नाथ थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
