May 3, 2026
Screenshot_2026-05-03-12-11-41-90

काशीपुर। मौहल्ला सिंघान स्थित श्री दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार 5 मई को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही सायंकाल 6 बजे से माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। तदोपरांत भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश छाबड़ा एवं महिला समिति अध्यक्ष सरोज शर्मा ने संयुक्त जानकारी देते हुए समस्त भक्तजनों से समयानुसार इस आयोजन में प्रतिभाग कर महामाई की महिमा का गुणगान सुनने और प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि श्री दुर्गा मंदिर अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *